हिमाचल में महिला चिट्टा तस्कर गिरोह हुआ सक्रिय, पुलिस ने 62.90 ग्राम चिट्टा सहित महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

Mata Ranuka
Navrtan jewellwrs
Republic day

हिमाचल में महिला चिट्टा तस्कर गिरोह हुआ सक्रिय,
पुलिस ने 62.90 ग्राम चिट्टा सहित महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
VR Media Himachal
कांगड़ा। पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी चिट्टा नामक नशीला पदार्थ घर घर पहुंचने लगा है। इस नशा तस्करी में अब पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल हैं। जिला कांगड़ा की नूरपुर पुलिस ने ऐसी ही एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास लाखों का चिट्टा बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा के इंदौरा में भदरोया निवासी एक महिला से भारी मात्रा में चिट्टा बरामद किया गया है।

 

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भदरोया स्थित एक घर पर छापा मारा जहां 62.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। जिस पर घर की मालकिन रजनी बाला पत्नी अक्षय कुमार निवासी भदरोया को गिरफ्तार किया गया है। उक्त महिला तस्कर के खिलाफ पहले भी डमटाल पुलिस थाना में मामला दर्ज है। पुलिस ने महिला तस्कर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

Leave a Comment