


सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने राजगढ़ में 50 पेटी अवैध शराब के साथ धारा एक आरोपी,
मनु छेत्री
राजगढ़। जिला सिरमौर पुलिस की SIU टीम द्वारा शुक्रवार की मध्य रात्रि को पेरवी पुल, नजदीक सनोरा, राजगढ़ में एक आरोपी से 50 पेटी अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस शुक्रवार रात को जब सोनारा राजगढ़ मार्ग पर नाके पर थी तो इसी समय एक वाहन संख्या HP16 9858 (बोलेरो) को नियमित जांच के लिए रोका गया जिससे पुलिस ने निरीक्षण के दौरान 50 पेटी जिसमें कुल 600 अवैध देशी शराब संतरा नंबर 1 (केवल हिमाचल प्रदेश में बिक्री के लिए) बरामद की गई। आरोपी की शिनाख्त ओम प्रकाश पुत्र सूरत सिंह निवासी नेहरटी भगोट पी.ओ. टपरोली तह. राजगढ़, उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर निश्चित नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।