AKM पब्लिक स्कूल के छात्र ने गोल्डन एनवायरो क्विज में झटका तीसरा पुरस्कार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में किया सम्मानित,

AKM पब्लिक स्कूल के छात्र ने गोल्डन एनवायरो क्विज में झटका तीसरा पुरस्कार,
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में किया सम्मानित, VR Media Himachal 
ददाहू। शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित गोल्डन एनवायरो क्विज प्रतियोगिता 2025 में AKM पब्लिक स्कूल ददाहू के छात्र सक्षम ने तीसरा पुरस्कार जीतकर अपने स्कूल के साथ-साथ जिला सिरमौर का नाम भी रोशन किया है। राज्य स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से दो दर्जन से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

मीडिया से बात करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस क्विज प्रतियोगिता में अधिकांश प्रतिभागी जोड़ियों के रूप में शामिल हुए, लेकिन सक्षम ने इस प्रतियोगिता में अकेले भाग लेकर तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि सक्षम ने उक्त विषय पर आत्मविश्वास और तर्कशील जवाब देकर न केवल निर्णायकमंडल को प्रभावित किया, बल्कि उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की भी खूब तालियां बटोरी।

उन्होंने बताया कि सक्षम को आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सम्मानित। किया गया। उन्होंने सक्षम, अध्यापक प्रनव अग्रवाल तथा उसके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है

Related posts

Leave a Comment