


बॉलीवुड स्टार पार्श्व गायक मोहित चौहान की माता जी का निधन,
VR Media Himachal
नाहन। बॉलीवुड के स्टार गायक मोहित चौहान की माता कृष्णा राणा का रविवार देर रात को निधन हो गया है। वह 80 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका निधन उनके पैतृक निवास पर हुआ। सोमवार दोपहर 1 बजे मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बीती रात करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। समाज के विभिन्न वर्गों ने स्वर्गीय कृष्णा राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि मशहूर पार्श्व गायक मोहित चौहान मूलतः जिला सिरमौर नाहन में नया बाजार के रहने वाले हैं।
दिवंगत कृष्णा राणा, बृजेश राणा की पत्नी थीं। उनकी माता के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके प्रशंसकों और करीबी लोगों ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वह अपने पीछे दो बेटों और एक बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उन्होंने हमेशा एक साधारण और सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत किया।