प्राकृतिक आपदा राहत में सिरमौर भाजपा ने भेजी राशन सामग्री,
सिरमौर से राशन सामग्री की 100 कीटों से भरी गाड़ी मंडी के लिए हुई रवाना: डॉ राजीव बिंदल,
शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने दिखाई झंडी,
VR Media Himachal
नाहन। हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते मंडी में हुई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सिरमौर भाजपा ने कदम बढ़ाया है। शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल व सांसद सुरेश कश्यप की अगुवाई में सिरमौर भाजपा ने प्राकृतिक आपदा प्रभावितों के लिए राशन सामग्री की 100 कीटों से भरी एक गाड़ी मंडी के लिए रवाना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश केे अलग-अलग जिलों से राशन की किटें मंडी के भाई-बहन जो प्राकृतिक आपदा से पीडि़त हैं, उनको भेज रही है। उन्होंने कहा कि आज सिरमौर जिला के नाहन से आज राशन की 100 किटें भेजी जा रही है। जिसमें एक किट में 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 2 किलो दाल, 1 किलो नमक, 1 लीटर सरसों का तेल, कुछ मसाले, माचिस व मोमबती आदि शामिल हैं। इस सामग्री की 100 किटें गाड़ी के माध्यम से मंडी के लिए भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी ही राशन की किटों की गाडि़यां सभी जिलों से निकलेंगी और हमारा प्रयास है कि कल तक 1500 किटें मंडी में पहुंच जाएं। इस गाड़ी को सांसद सुरेश कश्यप ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्राकृतिक आपदा राहत में सिरमौर भाजपा ने भेजी राशन सामग्री, सिरमौर से राशन सामग्री की 100 कीटों से भरी गाड़ी मंडी के लिए हुई रवाना: डॉ राजीव बिंदल, शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने दिखाई झंडी,
