जिला सिरमौर में सिरमौर भाजपा कार्यकारिणी के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता पंकज अग्रवाल का नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे ऊपर,

Mata Ranuka
Navrtan jewellwrs
Republic day

जिला सिरमौर में सिरमौर भाजपा कार्यकारिणी के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू,
भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता पंकज अग्रवाल का नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे ऊपर,
VR Media Himachal
नाहन। जिला सिरमौर में भाजपा के चुनावों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर में भाजपा के सभी मंडलों के चुनाव 17 दिसंबर तक पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष व जिला भाजपा कार्यकारिणी के चुनाव 18 से 31 दिसंबर तक होने निश्चित हुए हैं। जबकि इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के चुनाव भी 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच संपन्न होने की संभावना जताई जा रही है।
जिला सिरमौर भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में अब तक केवल एक ही नाम सुर्खियों में चल रहा है। जानकारी के अनुसार भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश समिति सदस्य व नाहन विधानसभा के कालाआंब निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के कर्मठ, ईमानदार, मेहनती, संघर्षशील, धार्मिक व सामाजिक कार्यकर्ता पंकज अग्रवाल का नाम जिला भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे ऊपर चल रहा है। भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंकज अग्रवाल पिछले 30 सालों से भाजपा में कर्मठ, इमानदार व सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई से जुड़े पंकज अग्रवाल कॉलेज के समय से ही एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं । साथ ही विभिन्न चुनावों में एबीवीपी के प्रत्याशियों को विजई बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में जहां अभी तक कोई ओर नाम सामने नहीं आया है। वहीं पंकज अग्रवाल इस दौड़ में सबसे ऊपर चल रहे हैं। यही नहीं अपनी ईमानदार, मेहनती, संघर्षशील, धार्मिक व समाजसेवी छवि के चलते पंकज अग्रवाल पिछले लंबे समय से कालाआंब क्षेत्र में गरीबों का सहारा बने हैं। साथ ही क्षेत्र में भाजपा का वोट बैंक बढ़ाने में भी पंकज अग्रवाल की अहम भूमिका रही है।

Related posts

Leave a Comment