नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संघ के सदस्यों के साथ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, नाहन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता,

Mata Ranuka
Navrtan jewellwrs
Republic day

नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संघ के सदस्यों के साथ ग्रहण की भाजपा की सदस्यता,
नाहन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता,
VR Media Himachal
नाहन। रविवार को जिला भाजपा कार्यालय दीपकमल नाहन में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

 

इस मौके पर जहां कार्यक्रम में मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर के सम्मान में अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की मौजूदगी में अपने करीब आधा दर्जन सहयोगियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन सदस्यों में मोहन, दीपक पंडित, नितिन बैरागी, युग बैरागी, वंश बैरागी, समीर, शुभम, नरेश शर्मा और रमेश बहादुर आदि शामिल है।

 

गौर हो भावन शर्मा अपने समय की तेजतरार भाजपा नेत्री स्वर्गीय सुश्री श्यामा शर्मा के भाई के पोत्र है। बता दें कि भाजपा की कद्दावर नेता स्वर्गीय सुश्री श्याम शर्मा 90 के दशक में हिमाचल प्रदेश की पहली महिला मंत्री के रूप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी थी।

Related posts

Leave a Comment