कोटडी व्यास चार लोगों ने स्थानीय व्यक्ति पर किया हमला, पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किए चारों हमलावर।

कोटडी व्यास चार लोगों ने स्थानीय व्यक्ति पर किया हमला, पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किए चारों हमलावर।
VR Media Himachal
नाहन। शनिवार को कोटडी व्यास में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिस व्यक्ति के पांव में गहरी चोटें आई है। माजरा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही चारों युवाओं को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कोटडी व्यास गांव में पुरानी रंजिश के चलते स्थानीय निवासी बसंत कुमार पर हमला कर दिया। हमला करने वाले युवकों में कोटड़ी निवासी राजेश, योगेश, धर्मवीर तथा कमल कुमार शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवकों ने बसंत कुमार को घेर कर सुनियोजित तरीके से हमला किया था जिससे बसंत कुमार की दाहिनी टांग में गहरी चोटें आई हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी ईलाका से फरार हो गए थे, जिनको पुलिस थाना माजरा की टीम ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियो को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है । उन्होंने बताया कि ASI आशीष कुमार, HC समीर, HHC विपिन, आरक्षी चमन लाल, आरक्षी राहुल, आरक्षी अश्वनी, आरक्षी प्रेम,आरक्षी गुरदीप व HHG भीम की टीम उक्त कार्रवाई में शामिल रही।

Related posts

Leave a Comment